Thursday, June 8, 2023

महंगाई भत्ता : केंद्रीय कर्मचारियों के Dearness Allowance (DA) को लेकर नया अपडेट। 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता

 DA/DR: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। इनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी लगभग तय हो चुका है। सबकुछ ठीक रहा है तो इस साल का पहला तोहाफ होली से पहले मिल सकता है।

महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का हो सकता है इजाफा

दरअसल, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी दिसंबर 2022 के AICPI के जो आंकड़े आ गए हैं, वो नवंबर के मुकाबले गिरे हैं। AICPI के जो आंकड़े में जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन दिसंबर में AICPI के आंकड़े थोड़ी गिरावट देखी गई है। द‍िसंबर का आंकड़ा नवंबर के मुकाबले ग‍िरकर 132.3 प्‍वाइंट पर पहुंच गया है। अक्‍टूबर और नवंबर में यह आंकड़ा 132.5 प्‍वाइंट पर था। वहीं स‍ितंबर में 131.3, अगस्‍त में 130.2 और जुलाई में 129.9 था। इसके बाद अब महंगाई भत्ते में 3 से 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार जाताए जा रहे हैं।

एक मार्च 2023 को कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ोतरी पर मुहर के आसार

मीडिया में आ रही खबरों के मताबिक 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला हो सकता है। अगर ऐसा होता है कि 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इतना ही नहीं जनवरी और फरवरी महीने का पैसा एरियर के साथ खाते में आएगा।

होली के पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा !

दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (7th Pay Commission) में हर 6 महीने पर समीक्षा होती है। AICPI के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। एक बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई में होती है। हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होगा। जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान अमूमन होली से पहले होता है। अब तक महंगाई के आंकड़े को देखकर लग रहा है कि अगले साल भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी (DA Hike) की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 41 प्रतिशत हो जाएगा।

एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो गया था। फिर 3 फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 41 फीसदी हो जाएगा।

साल में दो बार महंगाई भत्ते में होता है संशोधनदरअसल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक आता है।आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्‍स का अहम रोल रहता है।